{"_id":"59fcb6414f1c1bd9798b9ffe","slug":"131509733953-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्सिडी पर 149 किसानों को मिलेगा सोलर पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्सिडी पर 149 किसानों को मिलेगा सोलर पंप
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाने के लिए अब अधिक रकम खर्च नहीं करना होगा। सोलर फोटोब्लटी पंप योजना के तहत कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों को सब्सिडी पर सोलर पंप मिलेगा। शासन स्तर से जिला प्रशासन को 149 किसानों सोलर पंप दिए जाने का आदेश जारी हुआ है। किसानों के चयन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बताते चले कि राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में करीब एक लाख 93 हजार किसान हैं। इनमें से अधिकांश किसान अशिक्षित हैं। इस नाते सभी किसान केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। किसान मोनोब्लॉक, सबमर्सिबल, पंप से फसलों की सिंचाई नहीं कर पाते हैं। सरकार ने सिंचाई के अभाव में किसानों की फसल बर्बाद न हो, इसके लिए किसानों को सोलर पंप देने का निर्णय लिया है। सोलर फोटोब्लिटी पंप योजना के तहत किसानों को दो हार्स पावर का 27, तीन हार्स पावर का 123 और पांच हार्स पावर का तीन पंप वितिरित करने का निर्देश दिया है। सभी पंपों की खरीद पर अलग-अलग सब्सिडी मिलेगी। सर्वप्रथम उन किसानों को सोलर पंप योजना का लाभ मिलेगा, जो अभी तक किसी दूूसरे सरकारी योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी शैलेश राय ने कहा कि शासन के मंशानुसार किसानों का चयन कर सोलर पंप देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग में पंजीकृत किसानों को ही पंप योजना का लाभ मिलेगा। कहा कि विभाग की ओर से किसानों को जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है।