फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लापरवाह लेखपालों के नौकरी पर लटकी तलवार

लापरवाह लेखपालों के नौकरी पर लटकी तलवार

Mon, 26 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
लापरवाह लेखपालों के नौकरी पर लटकी तलवार
सोनभद्र। काश्त, सरकारी और जंगल की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट न देने वाले लेखपालों पर कार्रवाई की तलवार लटकनी शुरू हो गई है। तीनों तहसील के एसडीएम से अतिक्रमणकारियों की सूची उपलब्ध न कराने वाले लेखपालों की रिपोर्ट डीएम ने तलब की है। अतिक्रमण हटाने के प्रति रुचि न दिखाने वाले लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शासन से जिला प्रशासन को सख्त निर्देश हैं कि सरकारी और काश्त की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जाए। बावजूद इसके अभी तक राबर्ट्सगंज से सटे बढ़ौली, सजौर, ममुआ, बिच्छी, बरैला, जुगैल, कनहरा, खरहरा, बेलगड़ी, चौरा, बिजौरा, अगोरी, गोठानी, भितरी, जुगैल, लोढ़ी, रौप समेत स्थानों पर अवैध कब्जा नहीं हट सका है। सभी लेखपालों को सप्ताह भर के भीतर अवैध कब्जा करने वालों को चिह्नित कर भूमि खाली कराने को कहा गया था। लापरवाह दर्जनों लेखपालों ने अवैध कब्जा करने वालों की सूची तैयार कर उच्चाधिकारियों को उपलब्ध नहीं कराई है। डीएम प्रमोद उपाध्याय ने कहा कि सभी एसडीएम से सूची उपलब्ध न कराने वाले लेखपालों की सूची तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed