{"_id":"5ffde91a8ebc3e31874eef5e","slug":"13-candidates-fate-imprisoned-in-ballot-box-92-percent-vote-cast-sonbhadra-news-vns5688095177","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटी में कैद, 92 प्रतिशत पड़ा मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटी में कैद, 92 प्रतिशत पड़ा मत
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन के 2020-2021 के चुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान में 825 वकील मतदाताओं में से 759 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस प्रकार से 92 प्रतिशत मत पड़ा। अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद के उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया। सभी पदों पर प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही। बुधवार को मतगणना होगी और विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार चौबे एडवोकेट ने बताया कि चार पदों के लिए मतदान कराया गया है। अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश रॉय, चंद्रप्रकाश द्विवेदी और महेंद्र प्रसाद शुक्ला के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। महामंत्री पद पर अंशुमान सिंह, अशोक कुमार, चंद्रपाल शुक्ला, मुहम्मद असलम व सत्यदेव पांडेय के बीच भी कांटे की टक्कर है। कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार पांडेय, शिवजी रॉय व सुरेश कुमार मिश्रा तथा संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर दिलीप कुमार सिंह व हरिओम सेठ के बीच कांटे का मुकाबला है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मतगणना सुबह नौ बजे से कराई जाएगी। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
सबसे पहले एल्डर कमेटी चेयरमैन ने किया मतदान
सोनभद्र। एसबीए चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 11 बजे जब मतदान शुरू हुआ तो सबसे पहले एल्डर कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्रा एडवोकेट ने मतदान किया। दोपहर 1:30 बजे लंच तक सिर्फ 302 मत पड़े थे। उसके बाद जब दोपहर 2 बजे से लाइन लगी तो अंत तक लगी रही और 752 लोगों ने मतदान किया। सात लोगों ने सोमवार को ही मतदान किया था।
विज्ञापन
19 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे एडवोकेट ने बताया कि 19 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मानिंद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर अरुण कुमार सिंघल व नसीम अहमद, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे जितेंद्र बहादुर सिंह व राजेश कुमार द्विवेदी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय गीता देवी और संयुक्त सचिव प्रशासन अश्वनी कुमार सिंह शामिल हैं। इसी प्रकार से कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ के लिए परवेज अख्तर खां, पवन कुमार शर्मा, गोविंद प्रसाद मिश्र, अखिलेश कुमार मिश्र, दिनेश धर दुबे व सुनील कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए अनिल कुमार पांडेय, आशुतोष पाठक, गिरजा शंकर दुबे, इंद्रभूषण प्रताप सिंह, रमाशंकर चौधरी व ओम चतुर्वेदी शामिल हैं।