{"_id":"5c84011bbdec2213e9290968","slug":"121552154907-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़/सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुरी मोड़ के समीप शनिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी का 10 मोबाइल, एक लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान चोरों ने अपने अन्य साथियों के बारे में बताया है। उनकी खोजबीन की जा रही है।
यह जानकारी शनिवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में सदर सीओ राहुल मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब छह बजे बेलखुरी मोड़ पर गश्त पर निकले पन्नूगंज थानाध्यक्ष सीपी पांडेय और एसआई चंद्र शंकर मिश्र ने यात्री शेड में खड़े दो युवक को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने दोनों पकड़ लिया। पकड़े गए शाहगंज थाना क्षेत्र के कुसी एवं हाल पता पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कसारी गांव निवासी सोनू उर्फ अनिल मौर्या पुत्र राधेश्याम के पास से चोरी का पांच मोबाइल फोन, तीन चार्जर, दो बैटरी, एक मोबाइल घड़ी, दो घड़ी, एक ईयर फोन और कसारी निवासी राहुल गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, एक मोबाइल घड़ी, तीन चार्जर, एक लैपटॉप, दो डाटा केबल, एक बैटरी बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए चोरों ने बताया कि 26 नवंबर 2018 को रामगढ़ में अरविंद मौर्या की दुकान से 14 मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी किए थे। 13/14 सितंबर 2018 को चतरा बाजार से संदीप की दुकान से हम दोनों ने मनोज शर्मा, सोनू तिवारी के साथ मिलकर चोरी किए थे। सीओ राहुल मिश्रा ने कहा कि दोनों चोरों का चालान करते हुए फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कहा कि चोरों को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।