{"_id":"5beb1177bdec22696a3ae78a","slug":"121542132087-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में उपभोक्ता से उड़ा दिया 4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में उपभोक्ता से उड़ा दिया 4
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मधुपुर। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर स्थित स्टेट बैंक की शाखा में उचक्का एक व्यक्ति का 48 हजार रुपये उड़ा ले गया। नोट गिनने के दौरान उसने नोट कब निकाल लिया इसकी जानकारी ग्राहक को ही नहीं सकी। जब रुपये गिनने में कम हुआ तो मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज देखकर की गई। तब पता चला कि गायब रुपये एक युवक अपने जेब में रखकर आराम से चलता बना। हालांकि फुटेज में उसका चेहरा साफ नहीं नजर आ रहा। इससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
मधुपुर निवासी राज कुमार सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह का खाता भारतीय स्टेट बैंक की मधुपुर शाखा में है। मंगलवार को दोपहर बाद करीब दो बजे वह बैंक शाखा में रुपये निकालने गया था। वहां से उसने दो लाख रुपये निकाला। इसके बाद वह परिसर में ही कुर्सी पर बैठकर रुपये गिनने लगा। इस दौरान उसके पास बैठे एक युवक ने उससे कहा कि दो हजार की एक नोट में रंग लगा हुआ है। वह नहीं चलेगी। इस पर राजकुमार ने उस नोट को अलग कर दिया। साथ ही पूरा रुपये अलग-अलग रखकर गिनने लगा। तभी किसी तरह पास में बैठे युवक ने उसका 48 हजार रुपये गायब कर दिया। इसके बाद वह आराम से बैंक से चला गया। जब राजकुमार नोट गिन रहा था तो 48 हजार रुपये कम होने पर उसने इसकी शिकायत बैंक के शाखा प्रबंधक से की। शाखा प्रबंधक ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला कि बगल में बैठा युवक राजकुमार का रुपये निकालकर अपने जेब में रख रहा है। गायब सभी नोट दो-दो हजार की बताई गई है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में उसका चेहरा साफ नहीं आ सका। इससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। राजकुमार और शाखा प्रबंधक दोनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी लेकिन छठ ड्यूटी होने के नाते पुलिस कर्मी वहां नहीं पहुंचे। इसके पूर्व भी इस बैंक से दो बाइक और एक महिला का पैसा गायब हो चुका है।
विज्ञापन