{"_id":"5adf6f604f1c1bb56a8b5d6c","slug":"121524592480-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण व जल संरक्षण का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण व जल संरक्षण का दिलाया संकल्प
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल में मंगलवार पौधरोपण एवं जल संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया। मैजिक शो व कठपुतली नृत्य के जरिये जल संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
बताया गया कि पौधरोपण, जल संरक्षण का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। बच्चों को जल के अपव्यय रोकने, शुद्ध जल का सदुपयोग करने और भविष्य के लिए जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी हुआ। इासमें बच्चों से जल के महत्व व उसके संरक्षण की जरूरतों पर रोचक प्रश्न पूछे गए। कक्षा पांच से आठवीं तक के विद्याथियों ने शिक्षकों के साथ भाग लिया।
प्रधानाचार्य एएस गंगवार ने कहा कि विश्व आने वाले समय में जल की कमी के कारण गंभीर संकठ व समस्यायों से गुजरने वाला है। हमें आज ही और अभी से जल बचाने व उसके संरक्षण के प्रति जागरुक होना होगा। औरों को भी जागरुक करना होगा। यहां छात्रों और शिक्षकों ने जल संरक्षण की शपथ भी ली। समापन शिक्षिका माला भार्गव के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस दौरान अल्पना श्रीवास्तव, अशफाक़ मंजर, राजेश सिंह मौजूद रहे।