{"_id":"5a9d7fb84f1c1b78028b7c14","slug":"121520271288-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडे से प्रधान समेत चार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी-डंडे से प्रधान समेत चार को पीटा
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बरदहा गांव में रविवार की शाम मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से प्रधान दुर्गावती, उसके पिता और दो बेटों की पिटाई कर दी। जिला अस्पताल में पुलिस ने घायलों का उपचार कराया गया। घायल प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली में बिलख रही प्रधान दुर्गावती ने बताया कि रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग लाठी-डंडे से लैस होकर उसके दरवाजे पर पहुंच कर गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से उसने मना किया तो विपक्षीगण लाठी-डंडे से उसे पीटने लगे। शोर-शराबा सुनकर बीच बचाव करने के लिए उसका पति रामश्रय, बेटा दिलीप और विपिन पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और पीटकर घायल कर दिया। घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर हल्का दरोगा रमाकांत गिरी ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से पूछताछ किया। पुलिस ने बताया प्रधान की तहरीर पर लक्ष्मण यादव, राम नारायण यादव, भरत यादव के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। नामजद आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया। फरार आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। मारपीट में दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति को चोट लगने की बात कहीं जा रही है।