{"_id":"5a36c61d4f1c1bcd6d8b4964","slug":"121513539101-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरवा बांध बनाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरवा बांध बनाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चोपन । ब्लॉक क्षेत्र के रूदौली प्राथमिक विद्यालय पर रविवार को हुई बैठक में ग्रामीणों ने केरवा बांध बनाने की मांग उठाई। कांग्रेस के जिला महासचिव बृजेश तिवारी ने कहा कि इस बांध के लिए पिछले कई वर्षों से ग्रामीण मांग उठाते चले आ रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि इस बांध के बनने से क्षेत्र के लोगों की फसल जहां लहलहा उठेगी, वहीं मवेशियों को भी पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कहा कि शीघ्र ही इस मुद्दे पर रूदौली, बेलछ और मकरीबारी के ग्रामीणों की संयुक्त बैठक होगी। जिसमें केरवा बांध निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति बनायी जाएगी। बैठक में इंटक के जिला महामंत्री शमीम अख्तर खान, हरि शंकर, नफीस अहमद खान, श्याम सुंदर, लालता प्रसाद, रमाशंकर, सुरेंद्र, राजाराम, राजेंद्र, तेजबली, रामनारायण, कौशिल्या, अमरावती, मुन्नी देवी आदि मौजूद रही।