{"_id":"5a2988554f1c1b76678bffba","slug":"121512671317-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तिकरण को लेकर किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तिकरण को लेकर किया गया जागरूक
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (ओबरा)। सेक्रेड हर्ट कान्वेंट स्कूल में गुरुवार को महिला सशक्तीकरण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्राओं को महिला हिंसा रोकने के लिए चलाई जा रही पुलिस की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। छेड़खानी, अश्लील हरकत करने वालों के खिलाफ बिना संकोच जानकारी देने की नसीहत दी गई।
प्रधानाचार्य सिस्टर रेजी की अध्यक्षता में हो रही संगोष्ठी में ओबरा सीओ डॉ. केजी सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि कभी भी कोई व्यक्ति अगर छेड़खानी, अश्लील हरकत, छंीटाकशी करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। डायल-100, 1090 एवं 181 या अपने क्षेत्र के थानाध्यक्ष को जानकारी दें। सूचना देने के बावजूद उचित कार्यवाही नहीं होने पर बड़े अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या को बताएं। विपरीत परिस्थितियों में बचाव के लिए मिर्ची पाउडर रखने, आटो में बैठने से पहले गाड़ी नंबर लिखने, चालक का मोबाइल में फोटो लेने, खतरा उत्पन्न होने पर चिल्लाने, मदद मांगने आदि के प्रति जागरूक किया। थानाध्यक्ष अंजनी मिश्रा ने भी कई जानकारी दी। कार्यक्रम में नीना गोस्वामी, स्वतंत्र श्रीवास्तव, पीएच फिलीप, रचना सिंह, बीना विहरा, माजिद, रोहित श्रीवास्तव, केशव गिरी मौजूद रहे।