{"_id":"5a282e384f1c1b95188b843a","slug":"121512582712-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज में अलाव न जलाने और गरीबों के लिए रैन बसेरा न खोले जाने पर नाराजगी जाहिर की है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और नगर में अलाव जलाने की मांग की।
सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि राबर्ट्सगंज नगर में ठंड को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन को तत्काल रूप से अलाव की व्यवस्था की जानी चाहिए। नगर में राहगीरों के लिए, गरीब, मजदूर रिक्शा चालकों के लिए बनाए गए रैन बसेरा को तत्काल चालू कराया जाए, वरना सपा के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, संतोष गुप्ता ने कहा कि नगर में जन समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नहीं है। नगर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नाम पर आम जनमानस से दलाल ठगी का काम कर रहे हैं। फिर भी जिला प्रशासन मौन है। आरोप लगाया कि जिले में प्रशासन जन समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। प्रदर्शन के दौरान अमन, चंदन केशरी, अमरजीत, इरशाद, मुन्ना कुशवाहा, राकेश, मोहन भारती, राजू गुप्ता, सुरेश अग्रहरि, जय प्रकाश मौजूद रहे।