फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   म्योरपुर ब्लॉक में तैनात थे एडीओ कृषि

म्योरपुर ब्लॉक में तैनात थे एडीओ कृषि

Sat, 25 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
म्योरपुर ब्लॉक में तैनात थे एडीओ कृषि
सोनभद्र। जौनपुर जिले के खेतासराय के पास के निवासी सहायक विकास अधिकारी (कृषि) बैजनाथ प्रसाद (50) के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को जिला अस्पताल में हुआ। यहां कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही भारी संख्या में उनके रिश्तेदार मौजूद थे। बैजनाथ म्योरपुर ब्लॉक में तैनात थे। शनिवार की रात सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एडीओ कृषि बैजनाथ प्रसाद चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत में पटवध मोड़ के पास किराये के मकान में रहते थे। शनिवार की शाम वे ब्लॉक से काम कर अपने आवास सलखन के लिए निकले । यहां वे रात करीब सवा नौ बजे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पहले बाइक से धक्का लगा। फिर तत्काल बोलेरो ने धक्का मार दिया। इससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर चोपन थाना पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। जिले के तमाम अफसरों ने रात में ही दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। उधर रात में घटना की जानकारी पर कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। भोर में बैजनाथ के परिवार के सदस्य भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शनिवार को दोपहर में उनके शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिवार वाले शव लेकर जौनपुर के लिए लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed