फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छात्रसंघ चुनाव: हिमांशु अध्यक्ष, सुंदरम बने महामंत्री

छात्रसंघ चुनाव: हिमांशु अध्यक्ष, सुंदरम बने महामंत्री

Fri, 16 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव: हिमांशु अध्यक्ष, सुंदरम बने महामंत्री
ओबरा। छात्रसंघ चुनाव बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। चुनाव में हिमांशु यादव ने सर्वाधिक 692 मत हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल किया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिषेक सेठ को 168 वोट से हराया। अभिषेक को 524 व अभिनेष यादव को 426 मत मिले। उपाध्यक्ष परमेंद्र चुने गए। महामंत्री पद पर सुंदरम मिश्रा ने जीत हासिल किया। उन्होंने एबीवीपी के शुभम पटेल को महज 31 वोट से हराया। इस हार से नाराज विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने चुनाव निरस्त करने और प्राचार्य पर धांधली का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग को लेकर बवाल करने लगे। हालांक़ि इसी बीच प्राचार्य डॉ. प्रमोद प्रजापति ने विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न हो गया। यहां 2933 मतदाताओं में से 59 प्रतिशत 1725 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम तक चली मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी छात्र सभा समर्थित हिमांशु यादव को निर्वाचित घोषित किया गया। शाम को परिणाम घोषणा के बाद विजेताओं को शपथ ग्रहण कराया गया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हिमांशु ने 692 मत पाया। उपाध्यक्ष पद पर परमेंद्र ने 1041 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी अक्षय पांडेय को 628 मतों से हराया। महामंत्री पद पर सुंदरम मिश्रा ने 614 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी शुभम पटेल को 31 मतों से हराया। पुस्तकालय मंत्री पद पर दीपू शर्मा ने 849 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी करीमुल जामा अंसारी को 54 मतों से हराया। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के लिए धर्मेंद्र कुमार ने 188 मत पाकर ग्रोवर प्रसाद को 28 मतों से हराया। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए राहुल कुमार पांडेय ने 309 मत पाकर शुभम मिश्रा को 71 मतों से पराजित किया। वहीं वाणिज्य संकाय के लिए अनंत कुमार पाठक ने 230 मत पाकर हरजोत सिंह मोगा को 89 मतों से पराजित कर विजय हासिल की। परिणामों की घोषणा के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाने के साथ छात्रसंघ के नियमों का अनुशासन पूर्वक पालन किए जाने की बात कही। चुनाव अधिकारी डॉ. राधाकांत पांडेय ने सकुशल चुनाव संपन्न होने पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एसडीएम सदर सादाब असलम, सीओ ओबरा डॉ. केजी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed