{"_id":"5b2fdba94f1c1bc96b8b7f93","slug":"11529863081-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशामुक्ति अभियान चलाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशामुक्ति अभियान चलाने पर दिया जोर
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। यादव महासभा की बैठक रविवार को नगर के डीआर पैलेस में हुई। इसमें महासभा को मजबूत करने के साथ ही सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा हुई। बैठक में नशामुक्ति अभियान चलाने पर जोर दिया गया। संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि यादव महासभा के जिला महामंत्री श्याम बिहारी यादव एडवोकेट ने कहा कि यादव समाज को शिक्षित करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि शिक्षा के बिना कोई भी उद्देश्य की कल्पना करना सम्भव नहीं है। समाज में दहेज प्रथा बंद होनी चाहिए। समाज में नशा पर रोक लगाने के लिए एक टीम बनाकर जागरूक करना होगा। यादवों का प्राचीन काल से व्यापक क्षेत्र रहा है। महाभारत की लड़ाई भी यादवों के बीच लड़ी गई। इसलिए हमें भगवान श्रीकृष्ण के आचरणों से सीख लेनी चाहिए, क्योंकि श्रीकृष्ण ने हमेशा असहायों की सेवा की थी। यादव समाज परोपकार पर विश्वास करता है। विशिष्ट अतिथि छविनाथ यादव, विजय शंकर यादव, बुद्धि नारायण यादव, यदुनाथ यादव ने कहा कि तहसील मुख्यालय पर यादव समाज का अपना एक कार्यालय जल्द स्थापित किया जायेगा। गरीब, असहाय बालिकाओं एवं दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था यादव महासभा कराने पर विचार कर रहा है। बैठक में जगदीश प्रसाद यादव, नकछेदी यादव, हरिशंकर यादव, शिवशंकर यादव, अविनाश यादव, परमेश्वर यादव, संतोष यादव, सुखसागर यादव, अजय यादव, प्रेमचंद यादव, इंद्रभान सिंह यादव, जगतनारायण यादव मौजूद रहे। संचालन सत्यनारायण यादव एडवोकेट ने किया।