फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शिक्षक विहीन हो गए 160 स्कूल, लड़खड़ाई व्यवस्था

शिक्षक विहीन हो गए 160 स्कूल, लड़खड़ाई व्यवस्था

Sat, 21 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक विहीन हो गए 160 स्कूल, लड़खड़ाई व्यवस्था
अनपरा (सोनभद्र)। जिले के 160 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल शिक्षक विहीन हो गए हैं। वहां की बागडौर अनुदेशकों व शिक्षामित्रों के हाथ में है। हालत यह हो गई है कि जिला मुख्यालय से जुड़े कई परिषदीय स्कूलों में हेड मास्टर तक नहीं हैं। जिले में प्राथमिक स्कूलों की संख्या 1806 व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 646 है। जनपद में 160 परिषदीय विद्यालयों में न तो प्रधानाध्यापक है और न ही सहायक अध्यापक। इन स्कूलों में शिक्षा देने से लेकर मिड-डे मील समेत सभी कार्यों का संचालन अनुदेशक या फिर शित्रामित्र कर रहे हैं। नए शिक्षा सत्र को शुरू हुए अभी महज 20 दिन ही हुए हैं। स्कूलों में स्कूल चलो अभियान के तहत रैलियों का भी आगाज किया जा रहा है। शिक्षक विहीन स्कूलों में रैली भी बच्चों की तादाद बढ़ाने में कामयाब नहीं हो रही है। दरअसल ऐसे स्कूल से जुड़े ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में शिक्षक ही नहीं है। तब पढ़ाई क्या होगी। गोरख नाथ पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र ने कहा कि जनपद में ब्लाक स्तरीय शिक्षकों का समायोजन न होने से तमाम स्कूल शिक्षक विहीन है। जिला प्रशासन की तरफ से शासन को इस आशय की जानकारी पहले ही दे दी गई है। उम्मीद है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में समायोजन करने का कोई आदेश शासन स्तर से आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed