{"_id":"5a29894b4f1c1bd1408bba29","slug":"11512671563-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। फर्जी प्रमाणपत्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी करने वालों पर शिंकजा कस गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने एक फर्जी सहित आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अनुपस्थित पर नोटिस जारी किया है। साथ ही संबंधितों से जवाब तलब किया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया है कि घोरावल ब्लॉक के मुसहा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती फर्जी प्रमाण पत्र नौकरी कर रही हैं। मुड़िलाडीह की सुअर्चना पाठक, चोपन ब्लॉक के डाला पश्चिम की गीता देवी, खरहरा की सुनीता, बिल्ली-मारकुंडी की राधिका, राबर्ट्सगंज नगर के वार्ड नंबर आठ की गायत्री श्रीवास्तव, वार्ड 23 की कृष्णलता साहू, वार्ड 22 की सफीना परविन लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। पूर्व में सूचित करने के बाद भी कार्यकर्ता ड्यूटी पर नहीं गए। बताया कि उपरोक्त सभी कार्यकर्ताओं को अंतिम अवसर प्रदान करते स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि फर्जी प्रमाण पत्र नौकरी करने वाली वेदमति की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई जारी है।