फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जनता की सेवा करते हुए चुनाव जीते

जनता की सेवा करते हुए चुनाव जीते

Sat, 02 Mar 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
जनता की सेवा करते हुए चुनाव जीते
सोनभद्र। शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ता जनता की सेवा निष्ठा भाव से करते हुए लोक सभा चुनाव में जीत हासिल करने में जुट जाए।
विज्ञापन

वह शनिवार को राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब में शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कार्यकर्ता संकल्प लें कि बाला साहेब के विचारों से शिवसेना को आगे ले जाएंगे। सभी कार्यकर्ता संगठन को जिले में मजबूत जनाधार दें। जिससे शिवसेना के लोग मजबूती से खड़े होकर चुनाव में जीतकर आगे आएं और जनता की सेवा निष्ठा भाव से कर सकें । पूर्व जेपी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। यहां से दो-चार पहिया वाहनों से जुलूस की शक्ल में चुर्क बाजार, उरमौरा, पुसौली, राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक, न्यू मार्केट समेत अन्य मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। रास्ते भर जय श्री राम, जय भवानी जय शिवाजी, शिवसेना जिंदाबाद , बालासाहेब अमर रहें जैसे नारे गूंजता रहा। प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में काफी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। प्रदेश महासचिव संतोष दूबे, राज्य उप प्रमुख अजय चौबे, दयाशंकर चौबे , एसएन दूबे, जिलाध्यक्ष सत्यम पांडेय, महासचिव हरिओम मिश्र , भानू तिवारी , नीरज कपिल जायसवाल, राजा पांडेय, अर्पित मिश्रा, चन्द्रशेख, कमलेश, अतुल, सोनू , रूबी गुप्ता , रंजना पांडेय आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed