{"_id":"5ba536ea867a557ead23e7b5","slug":"111537554154-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरांगनाओं की गाथा से लें प्रेरणा, नशे से रहें दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरांगनाओं की गाथा से लें प्रेरणा, नशे से रहें दूर
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। नगर स्थित लायंस क्लब भवन में शुक्रवार को बजरंग दल की बैठक हुई। राम दरबार का माल्यार्पण कर प्रांत मंत्री आनंद और दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजक रीता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस संगठन को प्रत्येक हिंदू से जोड़ने के लिए रणनीति बनाई गई। दुर्गावाहिनी को इसकी मजबूत कड़ी बताते हुए आनंद ने कहा कि हमारे देश की महिलाएं भी अपनी वीरता की जो छाप छोड़ रखी है, उससे हमें सीख लेने की जरूरत है। रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई की गाथा हम सभी को प्रेरणा देती है।
बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख सत्य प्रताप ने देश में युवा पीढ़ी को नशा मुक्त बनाने पर देते हुए कहा की भारत जवानों का देश रहा है। यहां के वीर जवान अपने मजबूती और शारीरिक संस्थाओं के बूते अंग्रेजों को पीछे खदेड़ने में कामयाब हुए थे। उन्हीं युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है। इसके लिए युवाओं को नशा मुक्त जिंदगी के लिए प्रेरित करते रहने के साथ सत्संग, व्यायाम शाला के लिए जागरूकता अभियान जारी रहेगा। इसके बाद जिला स्तर के पदाधिकारियों को पांच समितियों के गठन का जिम्मा भी सौंपा गया। इसमें रेणुकूट और सोनभद्र जिले के सभी पदाधिकारी अपने आस पड़ोस के गांव टोला, मजरों को जोड़कर पांच समितियों का गठन करेंगे। इससे विश्व हिंदू परिषद की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में मदद मिलेगी। डाला में 29 सितंबर से आयोजित रामकथा के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए हिंदू समाज की मजबूत चेन बनाने के लिए सतत प्रयास जारी रखने का संकल्प जताया गया। विभाग मंत्री नरसिंह त्रिपाठी, विभाग संगठन मंत्री सतीश पाठक, विभाग कार्यवाह संतोष, जिला मंत्री अशोक गोस्वामी, जिला सहसंयोजक बजरंग दल देवानंद विद्यार्थी, संपर्क प्रमुख आनंद कुमार, मनोज कुमार सिंह, नितिन मालवीय, रमेश चौबे, अनुराग पांडेय, आयुष कुमार, दीना आदि रहे।