फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आपूर्ति विभाग के चौपाल में पड़े 400 शिकायती पत्र

आपूर्ति विभाग के चौपाल में पड़े 400 शिकायती पत्र

Wed, 11 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
आपूर्ति विभाग के चौपाल में पड़े 400 शिकायती पत्र
रेनुकूट। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयास से खाद्य एवं रसद विभाग ने बुधवार को नगर के चाचा लाल बहादुर सिंह कॉलोनी में जन चौपाल लगाया। इसमें लोगों के राशनकार्ड एवं वितरण से संबंधित समस्याओं को सुना गया। उन समस्याओं के निवारण के उपाय भी किये गए।
विज्ञापन

चौपाल में राशनकार्ड में गड़बड़ियों, वितरण में होने वाली अनियमितताओं, कोटेदारों की बदली, राशनकार्ड में नए नाम जोड़ने संबंधी करीब चार सौ शिकायतें व नए आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी शिकायतों के संबंध में चौपाल में उपस्थित एआरओ रिपु सुदन ने कहा कि वह इन सभी शिकायतों का निपटारा यथाशीघ्र करने का प्रयास करेंगे। इस चौपाल कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री शारदा सिंह खरवार, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा व आईटी विभाग काशी क्षेत्र सह संयोजक राज वर्मा रहे। संयोजक सतीश सिंह रहे। यहां प्रभाकर गिरि, वेदप्रकाश गुप्ता, अरुण सिंह, मुकेश विश्वकर्मा, राजकिशोर श्रीवास्तव, अभय सिंह, प्रेम शंकर रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed