फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शौचालय के लिए खोदे गड्ढे में गिरी बालिका, मौत

शौचालय के लिए खोदे गड्ढे में गिरी बालिका, मौत

Mon, 02 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
शौचालय के लिए खोदे गड्ढे में गिरी बालिका, मौत
शाहगंज। थाना क्षेत्र के उसरी गांव में सोमवार की सुबह शौचालय बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से अंशू (8) पुत्री पिंटू विश्वकर्मा की मौत हो गई। जिससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने घोरावल-राबर्ट्सगंज मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। घोरावल एसडीएम के मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन

अंशू सोमवार सुबह शौच के लिए खेत जा रही थी, इसी दौरान बरसात के चलते फिसल कर वह शौचालय बनाने के लिए खोदे गये गड्ढे में गिर गयी। जिसमें पानी भरा हुआ था। काफी देर बाद जब अंशू घर नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की तो अंशू को गड्ढे में गिरा देखा। परिजन उसे उपचार के लिए राबर्ट्सगंज लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी। इससे क्षुब्ध ग्रामीण बालिका की मौत को ग्राम प्रधान की लापरवाही बताते हुए सड़क पर उतर गए। पौने दस बजे सुबह ग्रामीणों ने उसरी गांव में ही घोरावल-राबर्ट्सगंज मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम और नारेबाजी शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम प्रधान ने दो महीना पहले दबाव बनाकर शौचालय बनाने के लिए गड्ढा खोदवा दिया, लेकिन अभी तक शौचालय बनाने का सामान नहीं उपलब्ध करा सका। गड्ढे में पानी भर गया जिसमें गिरने से बालिका की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बालिका के परिजनों को मुआवजा देने, प्रधान के खिलाफ मुकदमा करने की मांग उठाई। पुलिस टीम समेत घोरावल के एसडीएम राजकुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक हजार रुपये की तत्काल सहायता करने के साथ ही नियमानुसार मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया, तब जाम खुला। वहीं मृतका के पिता पिंटू विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अमउड़ ग्राम पंचायत की प्रधान के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं ग्राम प्रधान मुन्नी निशा का कहना है कि उनसे पूछकर शौचालय के लिए गड्ढा नहीं खोदा गया था। यदि खोदा भी गया तो उन्हें जानकारी देनी चाहिए थी। जानकारी मिलती तो शौचालय निर्माण के लिए सामग्री उसे दे दी जाती। जिन लोगों के भी शौचालय बन रहे हैं, उन्हें सामान मिल चुका है। इस मौके पर राम मूरत विश्वकर्मा, विपिन विश्वकर्मा, कृष्णकुमार, छोटू पाठक, संजय विश्वकर्मा, कल्लू, मोहन, खरपत्तू मौजूद रहे।
विज्ञापन


रिहंद डैम में एक व्यक्ति डूबा
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह ग्राम पंचायत में रिहंद डैम में रविवार की शाम एक व्यक्ति डूब गया। डूबने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। बेलवादह ग्राम पंचायत के कुंडाभाटी टोला निवासी रामप्रीत (55) पुत्र सोमारू रविवार की शाम को ट्यूब लेकर रिहंद बांध में बेलवादह पिकनिक स्पॉट के समीप मछली मारने गया था। वह काफी देर तक मछली मारता रहा। बांध के किनारे कुछ लोगों ने जब शाम को देखा तो वह ट्यूब पर नहीं था। ग्रामीणों ने उसके डूबने की सूचना प्रधान को दी। प्रधान की सूचना पर सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने डूबे व्यक्ति की काफी तलाश कराई गई लेकिन उस व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका। पिपरी पुलिस के मुताबिक व्यक्ति किनारे पर नहीं डूबा है। बांध में काफी दूर डूबा है। इसलिए उसकी तलाश में काफी परेशानी हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed