फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जिले का तापमान 6.6 डिग्री सेल्यिस पहुंचा

जिले का तापमान 6.6 डिग्री सेल्यिस पहुंचा

Fri, 29 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
जिले का तापमान 6.6 डिग्री सेल्यिस पहुंचा
सोनभद्र। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सबसे अधिक निर्धनों तथा असहायों पर ठंड का असर दिख रहा है। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड शुरू हुई। कोहरा अधिक होने के कारण दिन में भी पहाड़ी इलाकों में वाहनों को हेडलाइट जलाकर आवागमन करना पड़ा। तेजी से गिर रहे तापमान का असर है कि दोपहर में धूप होने के बाद भी लोगों को ठंड से निजात मिलती नहीं दिख रही। रेलवे स्टेशन, रोडवेज और प्राइवेट बस स्टेशनों पर इक्का-दुक्का यात्री ही दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन

हल्की हवाओं के चलते जिले में ठंड ने विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की सुबह दस बजे तक पहाड़ी और जंगली इलाकों मेें कोहरे का असर रहा। आसमान में बादल और कोहरा होने के कारण पूरे दिन गलन रहा। दिन में धूप होने के बाद भी गलन व ठंड में कमी नहीं हुई। ठिठुर हुए बच्चे स्कूल गए और श्रमिकों ने काम किया। अधिकांश राजकीय व प्राइवेट स्कूलों में हीटर व अलाव का इंतजाम न होने के कारण बच्चे ठिठुरे रहे। अपराह्न तीन बजते-बजते लोग घरों में दुबकने लगे थे। वहीं ठंड से बेहाल निर्धन, गरीब तबके लोग ठिठुरते रहे। सांय चार बजे से ही बाइक, चार पहिया समेत अन्य वाहनों का लाइट जलाकर वाहन चलने लगे थे, क्योंकि पहाड़ी इलाकों मेें कोहरा अधिक रहा। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को जिले में अधिकतम तामासन 25.08 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 06.06 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार तापमान में आ रही गिरावट से लोग परेशान होने लगे हैं। ठंड ने सरकारी, निजी संस्थानों, दुकानों पर काम करने वालों का हाल बेहाल करके रख दिया है। राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर गिने-चुने यात्री ही दिखाई दे रहे थे। यहीं हाल चोपन, रेणुकूट, दुद्धी समेत अन्य रेलवे व बस स्टेशनों का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed