फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लीकेज ठीक कराने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

लीकेज ठीक कराने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 26 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
लीकेज ठीक कराने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कोन। क्षेत्र के प्रमुख बाजार कचनरवा में पाइप लाइन में लीकेज के चलते पानी सड़क पर बह रहा है। पाइप लाइन के लीकेज को ठीक कराने के लिए रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेंद्र नाथ, राजनारायण जायसवाल, संजय, शंकर, दीपक, विनोद कुमार, नीलकंठ आदि ने कहा कि सड़क पर पानी बहते रहने के चलते आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहें हैं। वहीं पानी बहने से बाजार में हर समय जल-जमाव एवं कीचड़ य़ुक्त सड़क हो गई है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को अवगत कराया गया, परंतु छह माह से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद पाइप लाइन के लीकेज को ठीक कराने के लिए कोई कदम नही उठाया गया। कहा कि कचनरवा ग्राम पेयजल योजना के अंतर्गत कचनरवा में जल निगम की ओर से भूमिगत बोरिंग एवं ओवरहेड टैंक का निर्माण किया गया था, बाद में इसके संचालन एवं रख-रखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को स्थानांतरित कर दिया गया था। ग्राम पंचायत की ओर से इसके उचित अनुरक्षण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान उदय यादव ने कहा कि पाइप लाइन लीकेज की जानकारी है। शीघ्र ही मरम्मत करायी जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed