फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   घाटों पर गंदगी का अंबार, कैसे होगा तर्पण

घाटों पर गंदगी का अंबार, कैसे होगा तर्पण

Wed, 06 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
घाटों पर गंदगी का अंबार, कैसे होगा तर्पण
सोनभद्र। पितृपक्ष की शुरुआत गुरुवार को प्रतिपदा से हो रही है, जो 20 सितंबर को अमावस्या पर पितृ विसर्जन के साथ समाप्त होगा। इन दिनों शुभ कार्यों सहित क्रय-विक्रय भी बंद रहेगा। मान्यता है कि पितृपक्ष में पितर पृथ्वी पर विचारण करते हैं और अपने वंशजों से तर्पण और पिंडदान प्राप्त करते हैं और बदले में वंशजों को समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज समेत जिले भर में लोग गुरुवार को अश्विन मास कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि पर नदी, नाला, नहर, तालाबों के घाटों पर तर्पण करेंगे। राबर्ट्सगंज के शिव सरोवर, बढा़ैली गांव के शिव तालाब एवं अकड़हवा पोखरा, चोपन सोन नदी घाट पर गंदगी का अंबार है। इसकी वजह से तर्पण करने वालों को परेशानी होगी। हालांकि बुधवार को संबंधितों के जरिए घाटों की साफ-सफाई कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। इस बार पितृपक्ष चौदह दिन का है। पितृपक्ष की शुरुआत गुरुवार को प्रतिपदा से होगी, चतुर्थी एवं पंचमीं तिथि पर एक ही दिन तर्पण होगा, क्योंकि 11 सितंबर को पंचमी प्रात: छह बजे तक ही है, उसके बाद षष्ठी तिथि हो जाएगी। 20 सितंबर को अमावस्या के दिन पितृ विसर्जन होगा।
विज्ञापन

पुरोहित पं. महेश कुमार मिश्र ने बताया कि तीन प्रकार के ऋण होते हैं, जिनमें पितृ ऋण, देव ऋण एवं कृषि ऋण शामिल हैं। इसमें पितृ ऋण सबसे महत्वपूर्ण होता है। श्राद्ध पुत्र, पोता, भतीजा या भांजा के जरिए दिया जाता है। मुंडन संस्कार कराने के बाद तर्पण करते समय जल, काला तिल, लाल और सफेद फूल के साथ ही कुश डालकर दक्षिण मुख करके सूर्य को जल चढ़ाया जाता है। शास्त्रों में कौआ, गाय और कुत्ते को यम का प्रतीक माना गया है। मनुष्य यह नहीं जानता कि उसके पूर्वज किस योनि में गए हैं। उनकी सेवा के लिए इन जीवों को भोजन कराया जाता है। इसके अलावा ब्राह्मणों को भी पकवानयुक्त भोजन कराने के साथ ही दक्षिणा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................................
श्राद्ध किस दिन किसका करें-
पूर्णिमा: जिन पूर्वजों की मृत्यु किसी पूर्णिमा तिथि को हुई हो।
प्रतिपदा: नाना, नानी।
पंचमी: जिनकी मृत्यु अविवाहित रहते हो गई हो।
नवमी: मां और अन्य महिलाएं।
एकादशी एवं द्वादशी: पिता-पितामह।
चतुर्दशी: जिनकी अकाल मृत्यु हुई हो।
अमावस्या: ज्ञात-अज्ञात सभी पितरों का।
...................................................
इनसेट-
दूकानों पर दी जा रही विशेष छूट
सोनभद्र(ब्यूरो)। पितृपक्ष में क्रय-विक्रय बंद होने की वजह से दूकानदारों ने सामानों की खरीद पर छूट दे रखा है। जिला मुख्यालय राबर्ट्र्सगंज स्थित दूकानों पर सबसे अधिक कपड़े की दूकानों पर 40-50 प्रतिशत की छूट दी गई है। इसके अलावा वाहनों और इलेक्ट्रिक सामानों पर भी कंपनी की ओर से विशेष छूट दी गई है। इसकी वजह से छूट का लाभ लेने के लिए लोग बगैर किसी परवाह के सामानों की खरीददारी करने से नहीं चूकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed