फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पहाड़ी इलाकों में बह गए कई पुलिया और रपटा

पहाड़ी इलाकों में बह गए कई पुलिया और रपटा

Tue, 08 Aug 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में बह गए कई पुलिया और रपटा
सोनभद्र। नगवां ब्लॉक के पहाड़ी इलाकों में इस बार अब तक हुई बारिश से काफी क्षति हुई है। कई जगह पुलिया और रपटा बह गया है। सड़क भी कुछ जगहों पर क्षतिग्रस्त हुई है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। बारिश होने पर अभी और भी क्षति हो सकती है। वजह कि कई जगहों पर सड़क भी धंसी है। लोगों का आरोप है कि मानक के अनुसार निर्माण कार्य न होने का खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न इलाकों में इस बार हुई बारिश से जहां कई लोगों के मकान गिर गए वहीं सड़कें और रपटे भी बह गए हैं। पहाड़ी और नक्सल क्षेत्रों में बारिश से हुई क्षति को लेकर अधिकारियों ने कोई रुचि नहीं ली जिसका खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस बरसात में अब तक हुई बारिश से कई जगहों पर काफी क्षति हुई है। नगवां ब्लाक के करौंदिया गांव में रमेश जायसवाल के घर के पास करीब दो साल पूर्व ही रपटा बना था। पिछली बारिश में यह रपटा कुछ हद तक खराब हुआ था लेकिन इस बार की बारिश में वह बह गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। दो पहिया वाहन वालों को जुगाड़ से रपटा पार करना पड़ रहा है। इसी तरह पिंडरा दोहर गांव में पांच मीटर सड़क उग्रह नारायण के घर के पास बह गई है। रामपुर गांव से पहले करीब चार मीटर सड़क धंस गई है। रामपुर में ही पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है दीवार गिर गई है। ऐसे ही बार्डर के इलाकों में भी सड़कों और रपटों की हालत खस्ता है। इससे क्षेत्रीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के रमेश, रामनरेश, बसंत, बुल्लू, किशुन का कहना है कि नक्सल क्षेत्र में जो भी निर्माण कार्य कराए जाते हैं, उनमें मानकों की अनदेखी की जाती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से ध्वस्त रपटै, सड़क, पुलिया का नए सिरे से निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed