फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1115 passengers caught traveling without tickets

Sonebhadra News: बिना टिकट के यात्रा करते पकड़े गए 1115 यात्री

Sun, 19 Jan 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
1115 passengers caught traveling without tickets
सोनभद्र। धनबाद मंडल रेलवे प्रशासन की तरफ से यात्री ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रेनों में बिना टिकट के यात्रा करते 1115 यात्री पकड़े गए। जिनसे जुर्माना के रूप में पांच लाख रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि गत शनिवार को धनबाद-कोडरमा खंड में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मंडल के विभिन्न खंडों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान के साथ-साथ चंद्रपुरा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग की गई।
विज्ञापन

इस जांच अभियान में कुल 1115 यात्रियों को पकड़ा गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। इस दौरान उनसे 5.01 लाख रुपये से अधिक जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई। यात्रियों को कड़ी हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग टीमों ने स्टेशनों और विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग की। बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है। ताकि वे टिकट लेकर यात्रा करें और उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed