फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   11 padon par mahilaen ladengee chunaav

जिला पंचायत सदस्य के 11 पदों पर महिलाएं लड़ेंगी चुनाव

Sun, 21 Mar 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
11 padon par mahilaen ladengee chunaav
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हाईकोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नई आरक्षण सूची जारी कर दी गई। हालांकि यह अनंतिम सूची है। अब इस पर आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद अंतिम रूप से सूची जारी होगी। इस सूची के जारी होते ही चुनावी समीकरण बदल गए। पहले जहां की सीट अनारक्षित थी वहां की आरक्षित हो गई और जहां आरक्षित थी वहां की अनारक्षित। कई जगह महिला और पुरूष सीट में बदलाव हुआ है। इससे चुनावी मैदान में आने वाले लोगों का अब नया चेहरा होगा।
विज्ञापन

कई ऐसे लोगों का नाम तो सूची से गायब हो जाएगा जो पहले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़कर अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाले थे। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूूची में अब छह वार्डों का आरक्षण अनारक्षित कर दिया गया है। बाकी अनूसूचित जनजाति महिला के लिए तीन, जनजाति के लिए चार, अनुसूचति जाति महिला के तीन और अनुसूचित जाति के लिए पांच, पिछड़ी जाति महिला के लिए तीन, पिछड़ी जाति के लिए पांच, केवल महिलाओं के लिए दो सीटें आरक्षित की गई हैं। इस तरह से कुल मिलाकर 11 सीट पर महिलाएं ताल ठोकेंगी।
विज्ञापन

इनसेट--
कई लोगों का टूट गया सपना
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पहले जहां की सीट सामान्य थी वहां से कई दिग्गज चुनावी ताल ठोंक रहे थे, लेकिन अब उनकी मंशा पर पानी फिर गया। पहले जिले में अध्यक्ष का पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित था, लिहाजा कई दिग्गज अपनी पत्नी, मां को चुनावी मैदान में उतार रहे थे। उनका पोस्टर आदि भी चस्पा होने लगा था, लेकिन जैसे ही सीट अनारक्षित हुई माहौल बदल गया। शनिवार को जब सदस्य पद के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हुई तो जहां-जहां की सीटें अनारक्षित थीं वह आरक्षित हो गईं। ऐसे में राजनीतिक गलियारे में एक अलग ही माहौल बनने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
जिला पंचायत क्षेत्रों की आरक्षण सूची: (31)
अनुसूचित जनजाति महिला: कुलडोमरी, धनौरा, विंढमगंज
अनुसूचित जनजाति: पटवध, कचनरवा, निगाई, जरहां,
अनुसूचित जाति महिला: मधुपुर, राजपुर, हिनौती,
अनुसूचित जाति: नगवां, बरहमोरी, रामगढ़, हिंदुआरी, सलखन,
पिछड़ी जाति महिला: तरावां, सिरसिया ठकुराई, शाहगंज।
पिछड़ी जाति: सोढ़ा, चुर्क, सरंगा, तिलौलकला, कोटा (म्योरपुर),
महिला: जुगैल, बभनी।
अनारक्षित: मूर्तियां, पनारी, किरविल, म्योरपुर, घघरी, बघाड़ू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed