फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   11 crusher plants sealed, electricity connection also cut

Sonebhadra News: 11 क्रशर प्लांट सील, बिजली कनेक्शन भी कटा

Tue, 23 Apr 2024 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
11 crusher plants sealed, electricity connection also cut
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में प्रदूषण मानकों के विपरीत संचालित किए जा रहे 11 क्रशर प्लांट के खिलाफ मंगलवार को सीलिंग की कार्रवाई की गई। सभी क्रशरों की बिजली भी काट दी गई। डीएम के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से खनन क्षेत्र में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में प्रदूषण मानकों की अनदेखी करने वाले कृष्णा स्टोन क्रसिंग कंपनी ओबरा, आरसीएम स्टोन वर्क्स ओबरा, विंध्य स्टोन प्रोडक्ट ओबरा, गुप्ता स्टोन वर्क्स ओबरा, मुन्नीलाल एंड कंपनी ओबरा, माता स्टोन ओबरा, कलसी स्टोन सप्लायर्स डाला, भाग्य लक्ष्मी स्टोन वर्क्स रासपहाड़ी ओबरा, गणपति एसोसिएटस ओबरा, विंध्य ग्रामोद्योग विकास संस्थान ओबरा, न्यू प्रकाश स्टोन प्रोडक्ट लंगड़ा मोड़ शामिल हैं। इन क्रशर प्लांटों को अधिकारियों की मौजूदगी में सील कर दिया गया।
विज्ञापन

उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उमेश गुप्ता ने बताया कि बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में प्रदूषण मानकों की अनदेखी करने वाले क्रशरों के खिलाफ विभाग की तरफ से पिछले दिनों हुई जांच के दौरान बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र स्थित कई क्रशरों पर प्रदूषण रोकने के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर चिह्नित सभी क्रशरों को सील कर दिया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed