फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गोवंश आश्रय स्थल में भगवान भरोसे मवेशी

गोवंश आश्रय स्थल में भगवान भरोसे मवेशी

Fri, 08 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
गोवंश आश्रय स्थल में भगवान भरोसे मवेशी
सोनभद्र। योगी सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गोवंश आश्रय स्थल को उनके ही अमले से झटका लगने लगा है। गत 24 जनवरी को जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय के हाथों उद्घाटित इस गोवंश आश्रम स्थल में महज 15 दिन के भीतर पांच गोवंशियों की मौत का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा कराए गए पीएम में इन सभी गोवंशियों की मौत के लिए ठंड को जिम्मेदार बताया जा रहा है। वहीं, नपा प्रशासन ने ठंड की बात से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

सीएम योगी की तरफ से प्रत्येक नगर निकाय में गोवंश आश्रम स्थल निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को पेश किए गए बजट में भी इसके लिए बड़ी राशि आवंटन का जिक्र है लेकिन जिले में गोवंश आश्रय स्थल में रखे गए पशुओं के देखभाल की स्थिति यह है कि 15 दिन के भीतर पांच गोवंशियों की मौत हो गई है। इसमें तीन मौत बृहस्पतिवार को हुई है। शुक्रवार को भी एक की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसका उपचार जारी था। राजकीय कन्या इंटर कालेज के बगल में बाउंड्री नुमा अहाते में टिनशेड डालकर गोवंशियों के आश्रम की व्यवस्था की गई है। पास-पड़ोस के लोग बताते हैं कि इन गोवंशियों के चारे के नाम पर सूखी कूटी (काटा गया पुआल) को जमीन पर डाल दिया गया है। टिनशेड वाले हिस्से में चरन (मवेशियों के लिए चारा डालने के लिए बनाई गई नालीनुमा जगह) भी बनाया गया गया है, लेकिन कूटी को सुरक्षित तरीके से रखकर इसे चरन में डालने की जगह, इसे जमीन पर ही छोड़ दिया गया है। कहने के यहां गोवंशियों की सेवा-सुश्रुषा के लिए व्यक्ति की तैनाती की गई है, पेयजल की भी व्यवस्था है लेकिन हकीकत में सब कुछ भगवान भरोसे ही नजर आता है।
विज्ञापन

जिन पांचों गोवंशियों की मौत हुई है, वह बछड़े हैं। बृहस्पतिवार को जिन तीन बछड़ों की मौत हुई थी, वह एक-दो दिन पहले ही चोपन से लाए गए थे। जिस चिकित्सक ने पीएम किया, उसने ठंड से मौत होने की जानकारी दी है। - डा. एके श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंशियों की अच्छे से देखभाल की जा रही है। ठंड से मौत की बात गलत है। सांड़ों के आपस में लड़ने के कारण गोवंशियों की मौत हुई है। - वीरेंद्र जायसवाल, अध्यक्ष, नगरपालिका राबर्ट्सगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed