{"_id":"5c23c215bdec2256f3219f0e","slug":"101545847317-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जीवन पर आधारित नाटक में शिक्षा निकेतन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जीवन पर आधारित नाटक में शिक्षा निकेतन ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में बुधवार को शिक्षाविद और आश्रम के कार्य क्षेत्र में शिक्षा की नींव को बुलंद करने वाली स्व. पुष्पवती देवी और आश्रम के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह के स्मृति में दो दिवसीय विद्यार्थी संगीत कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। आयोजन में गांधी जीवन पर आधारित नाटक क्रियात्मक गीत, कनिष्ठ वर्ग अंत्याक्षरी की प्रस्तुति में शिक्षा निकेतन गोविंदपुर का दबदबा रहा। कार्यक्रम में जीवनशाला मनबसा ने अंत्याक्षरी के वरिष्ठ वर्ग में प्रथम, जीवनशाला बकुलिया नाटक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत प्रतिभा में शाहनवाज और संदीप को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर आश्रम के अध्यक्ष अजय शेखर ने बुधवार को दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही एक कविता पाठ से हिन्दी काव्य अंत्याक्षरी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। साहित्य और संस्कृति देश की पहचान है। इसे बचाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। इससे पहले बच्चों ने मिलकर आश्रम गतिविधियों में खादी ग्रामोद्योग विभाग व प्रेरणा स्थल का भ्रमण किया। अंत्याक्षरी प्रतियोगिता के निर्णायक के रुप में शिवशरण, डॉ. रजक तथा निर्णायक अध्यक्ष के रुप में अजय शेखर रहे। इसके पूर्व नाटक मंचन में दुद्धी डिग्री कालेज के डॉ. रामजीत यादव, जयंत प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर शुभा, डॉ. विभा, विमल, ओंकार नाथ पांडेय, रविंद्र जायसवाल, राखी जायसवाल, कमलेश सिंह, केवला, प्रदीप, प्रमोद शर्मा, विजय कनौजिया, दिवाकर शर्मा व आश्रम विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।