{"_id":"5ab3e44b4f1c1ba4238b6b24","slug":"101521738827-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने ट्रेन से बरामद की बेचने जा रही लकड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने ट्रेन से बरामद की बेचने जा रही लकड़ियां
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाला (सोनभद्र)। वन विभाग की टीम ने गुरुवार को बिल्ली रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में जलावनी लकड़ियां बरामद किया है। गोमो बरवाडीह ट्रेन में छापेमारी कर टीम ने कई बोगियों से लकड़ियां बरामद की। उन्हें उतरवाकर दो टीपर में लदवाया और रेंज कार्यालय लेकर चले गए। छापेमारी के दौरान लकड़ी बेचने के लिए ले जाने वाले फरार हो गए।
ओबरा वन क्षेत्र के डाला रेंज अंतर्गत गुरमुरा, सलईबनवा के जंगलों से हो रही लकड़ी की अवैध कटान की शिकायत मिलने के बाद डाला वन रेंजर महेंद्र कुमार यादव ने छापेमारी कर लकड़ियों को बरामद करने की योजना तैयार की। उन्होंने बताया कि लकड़ी के कटान की शिकायत कई दिनों से मिल रही थी। इसको देखते हुए टीम बनाकर सुबह नौ बजे गोमो-बरवाडीह पैसेंजर पर छापेमारी की। इस दौरान ट्रेन की कई बोगियों में अलग-अलग बेचने के लिए जा रही लकड़ियों को नीचे उतारकर कर दो टीपरों में लोडकर के चोपन वन रेंज कार्यालय लाया गया है। ट्रेन से जंगली जलावनी लकड़ियों का कटान कर ढुलाई करना व बाजार में विक्रय करना कोई नई बात नहीं है। बड़े स्तर पर जंगलों से लकड़ी काट कर ढुलाई होता आ रहा है। इसको रोकने के लिए रेलवे विभाग की सहभागिता भी अनिवार्य है। छापेमारी के दौरान चोपन बीट प्रभारी रमाशंकर त्रिपाठी, वन दरोगा अनिल सिंह, रामपति दूबे, दिनेश यादव, वन रक्षक विनोद, अमित यादव व सात वाचर मौजूद रहे।