{"_id":"5a36c61c4f1c1b6a678c2608","slug":"101513539100-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 ग्राम पंचायतों के 107 स्कूल बनेंगे माडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 ग्राम पंचायतों के 107 स्कूल बनेंगे माडल
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा । म्योरपुर ब्लॉक के 22 ग्राम पंचायतों के 107 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों को मॉडल बनाया जाएगा। इन स्कूलों में प्रथम फेज में शोचालय को दुरूस्त किया जाएगा जबकि दूसरे फेज में स्कूल के कक्षाओं की फर्श पर टायल्स लगाई जाएगी। इस संबंध में डीपीआरओ ने रविवार को वीआईपी गेस्ट हॉउस में प्रधान, सेक्रेटरी व प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर कल से ही कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है।
ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी ने सबसे पहले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों की दशा सुधारने का निर्णय लिए हैं। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि स्कूलों में एक माह के अंदर कुर्सी व मेज के अलावा कप्यूटर, लैपटाप व प्रोजेक्टर लगा दिया जाएगा। इसके लिए धन जिलाधिकारी खुद मुहैया कराएंगे। इसके अलावा स्कूलों को माडल स्कूल बनाने के लिए दो फेज में काम होगा। पहले फेज में शौचालयों की मरम्मत कराई जाएगी। टायल्स लगाना अनिवार्य होगा। भरपूर पानी मिले इसका भी इंतजाम होगा। दूसरे फेज में विद्यालय की मरम्मत का काम होगा। विद्यालयों के फर्श पर टायल्स लगाने की योजना है। फेज एक व दो का काम ग्राम पंचायत कराएगी। जिसके लिए सभी प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारियों से प्रस्ताव मांग लिया गया है। यह सभी काम एक माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला समन्वयक अनिल केशरी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी गई।