फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   10 days ultimatum for employment

Sonebhadra News: रोजगार के लिए दस दिन का अल्टीमेटम

Fri, 18 Jul 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
10 days ultimatum for employment
शक्तिनगर। एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र में ओबी हटाने का कार्य कर रही चेन्नई राधा कंपनी में रोजगार की मांग को लेकर विस्थापितों ने शुक्रवार शाम बीना महाप्रबंधक कार्यालय पहुंच स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) पीके श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। अल्टीमेटम दिया कि दस दिन में मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

विस्थापितों ने कंपनी प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कंपनी प्रबंधन परियोजना प्रभावित परिवारों की जगह बाहरी प्रांत के लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दस दिन के भीतर रोजगार के मसले पर बैठक कर जल्द सकारात्मक पहल नहीं किया गया तो वृहद धरना प्रदर्शन, आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान घरसड़ी पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश भारती, अरविंद दुबे, मुन्नू दुबे, राज दुबे, राकेश तिवारी, बबलू दुबे आदि मौजूद रहे। इससे पहले इलाके के ग्राम प्रधानों व उनके प्रतिनिधियों के साथ रोजगार पर त्रिपक्षीय बैठक हुई थी। बैठक में पंचायतों से 45-45 आपरेटरों को लिए जाने पर शर्तों के साथ सहमति बनी थी। आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि तय संख्या में आपरेटरों का ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल में फेल किसी भी व्यक्ति को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed