फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth should be cautious with fake website of Ayushman Yojana

आयुष्मान योजना की फर्जी वेबसाइट से सतर्क रहें युवा

Sun, 29 Sep 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth should be cautious with fake website of Ayushman Yojana
सीतापुर। आयुष्मान योजना के नाम से वेबसाइट बनाकर लोगों को गुमराह किए जाने का प्रयास हो रहा है। इस वेबसाइट पर डॉक्टर, एएनएम सहित अन्य पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया है और इसके जरिए आवेदन मांगे जा रहे है। वेबसाइट को जिलाधिकारी ने फर्जी करार दिया और कहा कि योजना में कोई भर्ती नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा अवगत कराया गया है। कतिपय वेबसाइट पर आयुष्मान योजना/आरोग्य मिशन के तहत डाक्टर, एएनएम, जीएनएम नर्स, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, वार्ड ब्वॉय, एकाउटेंट, आयुष मित्र 2019 की परीक्षा के के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाने संबंधी फर्जी विज्ञापन प्रकाशित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जबकि वस्तु स्थिति यह है आयुष्मान योजना के अंतर्गत किसी भी पद पर भर्ती का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है और न ही ऐसे किसी विज्ञापन का प्रकाशन ही किया गया है। ये विज्ञापन पूर्णतया: फर्जी हैं। जिलाधिकारी ने यह भी बताया डाक्टर के पदों के लिए आवेदन प्रेषित करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर एवं अन्य पदों हेतु आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 19 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापित पदों के लिए परीक्षा कॉमन ऑनलाइन एक्जाम 15 दिसंबर 2019 व 19 जनवरी 2020 निर्धारित किए जाने अंकित है। ऐसे विज्ञापित पदों की ऑनलाइन परीक्षा के लहिए अभ्यर्थियों को कामन ऑनलाइन एक्जाम (सीओई) 2019 की रजिस्ट्रेशन स्लिप भी प्रेषित की जा रही है जिसमें मोबाईल नंबर 7668080533 अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed