{"_id":"6b0c78c7eb27157ed902523e","slug":"husband-and-two-others-acquitted-in-dowry-death-case-sitapur-news-c-102-1-brp1007-168668-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन बरी
Mon, 30 Nov 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। अपर सत्र न्यायाधीश महेंद्र सिंह-चतुर्थ की अदालत ने दहेज हत्या के छह वर्ष पुराने मामले में पति समेत तीन आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया। बरी किए गए आरोपियों में पति निशांत शुक्ला उर्फ पुत्ती, सास शारदा शुक्ला और ससुर रामप्रसाद शुक्ला शामिल हैं।
मामला वर्ष 2020 में बिसवां थाने में दर्ज हुआ था। 14 अप्रैल 2020 को विवाहिता श्वेता शुक्ला की मौत के बाद उसके पिता सुनील अवस्थी ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये नकद और चार पहिया वाहन की मांग कर रहा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की और आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था।
मुकदमे की सुनवाई के दौरान मृतका के पिता सुनील अवस्थी ने न्यायालय में अपने बयान में दहेज की मांग और प्रताड़ना के आरोपों से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन के चलते बेटी अपने तीन वर्षीय बेटे का मुंडन समारोह धूमधाम से नहीं कर सकी थी। सादगी से मुंडन होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी और इसी अवसाद में उसने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
पिता ने न्यायालय को यह भी बताया कि रिश्तेदारों के कहने पर आवेश में आकर उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर पर हस्ताक्षर कर दिए थे। मृतका के भाइयों ने भी अभियोजन पक्ष के आरोपों का समर्थन नहीं किया। गवाहों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने पति, सास और ससुर को दोषमुक्त कर दिया।