{"_id":"6b0c79ea689918370e01c76d","slug":"heart-patients-problems-are-increasing-with-the-cold-sitapur-news-c-102-1-brp1007-168674-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ठंड के साथ बढ़ रहीं हृदय रोगियों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ठंड के साथ बढ़ रहीं हृदय रोगियों की मुश्किलें
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज देखते चिकित्सक।
सीतापुर। मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही हृदय रोगियों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। सुबह और शाम तापमान में गिरावट का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। खासकर हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में अब रोजाना 100 से 150 हृदय रोगी पहुंच रहे हैं, जबकि अक्तूबर में यह संख्या 70 से 80 के बीच थी। मरीजों की बढ़ती संख्या के बावजूद जिला अस्पताल में उनके समुचित उपचार की व्यवस्था नहीं है।
जिला अस्पताल में लंबे समय से हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। ऐसे में हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार फिजिशियन के भरोसे है। सामान्य शिकायतों वाले मरीजों को तो उपचार मिल जाता है, लेकिन गंभीर मरीजों के सामने परेशानी खड़ी हो जाती है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर करना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल में हृदय रोगों की जांच के नाम पर केवल दो ईसीजी मशीनें उपलब्ध हैं। इसके अलावा हृदय संबंधी बीमारियों की विस्तृत जांच और बेहतर उपचार के लिए जरूरी सुविधाओं का अभाव है। विशेषज्ञ चिकित्सक और आधुनिक जांच सुविधाएं न होने से मरीजों को समय पर समुचित उपचार मिलने में परेशानी हो रही है। मजबूरी में कई मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए लखनऊ जा रहे हैं। इससे उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक की सुविधा न होने से जरूरतमंद मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
लखनऊ में दिखवाने की दी सलाह
जिला अस्पताल में इलाज कराने आए शिवा ने बताया कि उनके बाबा छंगालाल को लंबे समय से हृदय संबंधी परेशानी है। ठंड बढ़ने के साथ सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत भी बढ़ गई है। वह फिजिशियन अनुपम मिश्रा से इलाज करा रहे हैं। अब उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ के लारी अस्पताल में दिखाने की सलाह दी गई है। वहीं, इसरार ने बताया कि सुबह सोकर उठने के बाद अचानक दिल की धड़कन बढ़ जाती है। जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने पर जांच कराने की सलाह दी गई। अस्पताल में ईको जांच की सुविधा न होने के कारण उन्हें बाहर से जांच करानी पड़ी, जिस पर करीब साढ़े तीन हजार रुपये खर्च हुए।
विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति को लेकर शासन को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। नियुक्ति होने तक अस्पताल आने वाले मरीजों का उपचार फिजिशियन की ओर से किया जा रहा है।
डॉ. इंद्र सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल