{"_id":"789d32a767ebd5dd88e33c87f5e32abf","slug":"youth-looted-returning-from-shopping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारी कर लौट रहे युवकों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदारी कर लौट रहे युवकों को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी जहीर परिवार के ही आजम के साथ ईद की खरीददारी करने जिला मुख्यालय आया था। सामान खरीदने के बाद दोनों बाइक से घर के लिए चल दिए।
विज्ञापन
परसदा-मछरेहटा मार्ग पर दौलतपुर के निकट सशस्त्र बदमाशों ने बाइक रोक ली। बाइक रुकते ही बदमाशों ने असलहों से धमकाते हुए दोनों के पास से 1800 रुपये, कपड़े, मोबाइल आदि लूट लिया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। पीड़ितों ने बताया कि बदमाश करीब 10 हजार रुपये कीमत का सामान लूट ले गए हैं। एसओ डीके सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन