{"_id":"62ae2026be303e0a150f4c72","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-sitapur-news-lko6358086169","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां (सीतापुर)। एक माह पूर्व दिल्ली में काम करने गए थाना इलाके के निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ काम करने दिल्ली गया था। परिजनों ने साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस छत से गिरकर मौत होने की बात कह रही है।
इलाके के गांव कुतुआपुर निवासी छोटेलाल उर्फ छोटू (25) को एक माह पहले उसके दोस्त मजदूरी कराने दिल्ली ले गये थे। बीते गुरुवार की शाम छोटेलाल संदिग्ध हालात में छत से गिरकर घायल हो गया। दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उसके दोस्त छोटू का शव लेकर घर पहुंचे। शव को देखते ही परिजन बिलख पड़े। परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या की आशंका जताई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि युवक की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। परिजनों के कहने पर मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थित स्पष्ट हो सकेगी। संवाद