फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth dies in road accident

सड़क हादसे में युवक की गई जान

Sun, 05 Jul 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident
सीतापुर। कोतवाली महमूदाबाद इलाके में मेंथा की पेराई कराकर लौट रहे एक युवक को गांव के एक बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक को परिजन सीएचसी ले गए। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। मगर लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोपहिया वाहन चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के ग्राम सैदनपुर निवासी जितेंद्र कुमार (21) पुत्र विक्रम सिंह रावत शनिवार शाम को मेंथा की पेराई कराने गया था। वहां से वह घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही राजेंद्र प्रसाद गौतम ने लापरवाही से दोपहिया वाहन चलाते हुए पीछे से उसे टक्कर मार दी। घायल जितेंद्र को परिजन सीएचसी महमूदाबाद ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक जितेंद्र कुमार के चाचा शिवनाथ रावत की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। साथ ही आरोपी दोपहिया वाहन चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed