फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth dies; beating alleged.

Sitapur News: युवक की मौत, पिटाई का लगाया आरोप

Sat, 19 Sep 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 19 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Youth dies; beating alleged.
कमलापुर। गोलामऊ गांव निवासी घनश्याम (18) की लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में 17 सितंबर की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शुक्रवार देर शाम शव लेकर गांव पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने पड़ोसियों द्वारा की गई पिटाई के कारण युवक की मौत होने का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को बमुश्किल समझा कर युवक का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

मृतक की चाची लाखो ने बताया कि घनश्याम करीब छह माह से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। उनकी आठ बार डायलिसिस हो चुकी थी। आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने करीब छह माह पूर्व घनश्याम को पीटा था। इसके बाद घनश्याम की हालत काफी बिगड़ गई थी। तीन दिन पहले घनश्याम की हालात अचानक ज्यादा बिगड़ जाने के बाद लखनऊ ले जाकर बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घनश्याम की मौत किडनी की बीमारी के कारण होना प्रतीत हो रहा है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed