फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth dies after being hit by tractor overturning

ट्रैक्टर पलटने से दबकर युवक की मौत

Sun, 15 Mar 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by tractor overturning
सदरपुर (सीतापुर)। टेंट का सामान लेकर जा रहे ट्रैक्टर के पलटने से उस पर सवार ग्रामीण की मौत हो गई। चालक बाल-बाल बच गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सदरपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी गोविंद (28) के वहां 10 से 14 मार्च तक के लिए भागवत कथा का आयोजन चला। आयोजन समाप्त होने के बाद रविवार को गोविंद, टेंट का सामान ट्रैक्टर से ले जा रहा था। ट्रैक्टर को दयाशंकर चला रहा था।
विज्ञापन

जब यह लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सदरपुर इलाके के गोड़ैचा के पास अल्हना गांव के करीब पहुंचे, तभी महमूदाबाद की ओर से जा रही बाइक को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक दयाशंकर तो बालबाल बच गया, लेकिन उस पर सवार गोविंद ट्रैक्टर की नीचे दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोग उसे किसी तरह निकाल कर इलाज के लिए भेजा। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ दिनेश सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed