{"_id":"600b18f38ebc3e32852b8240","slug":"youngsters-show-amazing-tricks-in-prabhat-pheri-sitapur-news-lko56123506","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभात फेरी में युवाओं ने दिखाए हैरतअंगे्रेज करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभात फेरी में युवाओं ने दिखाए हैरतअंगे्रेज करतब
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कस्बे में सिख समुदाय ने 10वें गुरु गुरुगोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान पंज प्यारों ने प्रभात फेरी में मानवता व एकता का संदेश दिया।
कस्बे के गोविंदनगर मोहल्ले में स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन रूप में प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें महिलाओं ने सड़क पर सबसे आगे झाड़ू लगाकर मार्ग पवित्र किया। उसके बाद सबसे आगे चल रहे पंच प्यारों ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का संदेश दिया। प्रभात फेरी में फूलों से सजे रथ पर गुरुग्रंथ साहिब को सजाया गया। जिस पर ग्रंथी मंजीत सिंह ने सेवा की।
नगर कीर्तन में गतका पार्टी के सदस्यों ने लाठी बाजी, तलवारबाजी, बंद आंखों से निशानेबाजी के साथ ही विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए। प्रभातफेरी कस्बे के तहसील मार्ग, मिश्रिख मार्ग, बिसवां चौराहा, महमूदाबाद चौराहे से भ्रमण करती हुई वापस गुरुद्वारे पहुंचीं। जहां विशाल लंगर का आयोजन हुआ। जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गंगाराम राजपूत, अनिल मिश्रा, पूर्व विधायक मनीष रावत, मुकेश तिवारी, कारी सरदार, बल्लू सिंह, गुरुचरन सिंह, गुरप्रीत सिंह, सिमरन कौर व हरजीत कौर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।