फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   young man died painful death after getting stuck in Jaggery Crusher in Sitapur

Sitapur News: क्रेशर में फंसकर किशोर की मौत, लाश बोरे में भरकर घर के बाहर रख भागा संचालक... मची चीख पुकार

Wed, 22 Jan 2025 10:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Jan 2025 10:39 AM IST
सार

सीतापुर में गुड़ बेल के क्रेशर में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
young man died painful death after getting stuck in Jaggery Crusher in Sitapur
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के सीतापुर में थानगांव थाना क्षेत्र के खरेहटी ग्वारी गांव स्थित एक गुड़बेल के क्रेशर में मंगलवार रात एक किशोर दब गया। क्रेशर में दबने से किशोर की मौत हो गई। आरोप है कि किशोर की मौत के बाद संचालक किशोर का शव बोरे में भरकर उसके घर के बाहर छोड़ गए। 

विज्ञापन


मामला भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी के पास पहुंचा तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर एसएचओ की क्लास लगा दी। इसके बाद पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष चंद्र उमेश चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इलाके के खरेहटी ग्वारी गांव निवासी विकास तिवारी (15) अपने पिता विनीत तिवारी के साथ हलीमनगर - रेउसा सड़क पर तरसेवरा में स्थित मौलाना जहीर के क्रेशर पर काम करते हैं। मंगलवार रात करीब 2 बजे विकास क्रेशर में फंस गया। क्रेशर में दबकर विकास की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजे पर शव छोड़कर चले गए

मृतक के पिता का आरोप है कि विकास का शव बोरी में भरकर क्रेशर संचालक रात में ही उनके घर के बाहर दरवाजे पर छोड़कर चले गए। बुधवार सुबह सूचना पर आए क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी ने परिजनों को सांत्वना दी। 


इसके साथ ही विधायक ने इंस्पेक्टर थानगांव उमेश चन्द्र चौरसिया से कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पिता विनीत तिवारी ने क्रेशर संचालक रेउसा इलाके के कोठार गांव निवासी जहीर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक था इकलौता पुत्र, पिता हुए बेहोश

पिता विनीत ने बताया कि रात दो बजे विकास अचानक क्रेशर में फंस गया। उसमें दबकर उसकी आंखों के सामने ही मौत हो गई। इस घटना को देखकर वह बेहोश हो गए। इसके बाद संचालकों ने विकास के शव को उनके घर के बाहर बोरे में भरकर छोड़ दिया। उन्होंने संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, नाबालिग से काम कराने के मामले में भी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed