फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Worship of Lord Kameshwar Nath performed on Sarva Pitru Amavasya.

Sitapur News: सर्व पितृ अमावस्या पर किया भगवान कामेश्वर नाथ का पूजन

Sun, 11 Oct 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 11 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Worship of Lord Kameshwar Nath performed on Sarva Pitru Amavasya.
लहरपुर। क्षेत्र के प्रसिद्ध सूर्य कुंड मंदिर में शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी जुटी। भोर से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने पवित्र सरोवर में स्नान कर भगवान कामेश्वर नाथ मंदिर में भोले शंकर की विशेष पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


मान्यता है कि सूर्य कुंड के पवित्र सरोवर में स्नान करने से मनुष्य को रोगों से मुक्ति मिलती है। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पितरों के तर्पण, मनोकामना पूर्ति और सुख-शांति के लिए सरोवर में स्नान किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया और भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर धार्मिक कथाओं का श्रवण किया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को दान भी दिया। अमावस्या के अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में मेला भी लगा, जहां लोगों ने घरेलू जरूरतों के सामान की खरीदारी की। बच्चों ने मेले में लगे दुकानों और अन्य आकर्षणों का आनंद लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed