{"_id":"65a598a5347e25f65b090939","slug":"womans-saree-stuck-in-pump-set-painful-death-sitapur-news-c-102-1-slko1037-8559-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पंपसेट में फंसी महिला की साड़ी, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पंपसेट में फंसी महिला की साड़ी, दर्दनाक मौत
Tue, 16 Jan 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
मृतक राजकुमारी
मिश्रिख। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पंपसेट के इंजन की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीण उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के लपकहिया मजरा तरसावां निवासी राजकुमारी (42) सोमवार को खेत में पानी भरने के लिए पंपसेट के इंजन के पास बैठी थी। तभी उनकी साड़ी पंपसेट के इंजन में फंस गई। इसकी चपेट में आने से राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीणों ने दौड़कर छुड़ाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मिश्रिख ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों की आंखें हुईं नम
मृतका के चार बच्चे सपना (13), निशा (16), मोहित (18) और रोहित (21) को देखकर ग्रामीणों के आंसू छलक उठे। इसमें निशा दृष्टिबाधित है। उसे बिलकुल दिखाई नहीं देता। राजकुमारी ही उसका पूरा ध्यान रखती थी। उसकी हालत देखकर हर कोई यह कह रहा था कि अब देखभाल कौन करेगा।