फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three more malaria patients and 20 typhoid patients have been found.

Sitapur News: मलेरिया के तीन और टाइफाइड के 20 मरीज मिले

Fri, 18 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 18 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three more malaria patients and 20 typhoid patients have been found.
मरीजों की भीड़
सीतापुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार को हुई जांच में मलेरिया के तीन मरीज मिले। वहीं, 20 मरीजों में टाइफाइड के लक्षण पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर इन मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। इधर, जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। सुबह आठ बजे से ही पंजीकरण और चिकित्सकों को दिखाने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। दिनभर में करीब 2965 मरीजों ने ओपीडी में उपचार कराया।
विज्ञापन

परचा बनवाने के बाद सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन कक्ष के बाहर रही। फिजिशियन डॉ. अनुपम मिश्रा, डॉ. रचना गौड़ और डॉ. रवि शेखर ने मरीजों की जांच की। कई दिनों से बुखार, कमजोरी और अन्य लक्षणों के साथ पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों ने आवश्यक जांच कराने की सलाह दी। पैथोलॉजी में जांच के दौरान तीन मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई, जबकि 20 मरीजों में टाइफाइड के लक्षण मिले।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, बुखार लंबे समय तक रहने या दवा लेने के बाद भी राहत न मिलने पर मरीजों को स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेकर आवश्यक जांच करानी चाहिए। मरीजों ने बताया कि बुखार आने पर पहले गांव में ही चिकित्सक से उपचार कराया था। राहत न मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचकर जांच कराई। चिकित्सकों ने मरीजों को समय पर दवा लेने और पर्याप्त आराम करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन विभाग के अलावा ईएनटी और हड्डी रोग विभाग में भी मरीजों की काफी भीड़ रही। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए कतार में खड़े रहे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी में बुखार, जुकाम, खांसी और त्वचा संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या अधिक है।

बुखार के मरीज बढ़े
सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि जांच में मलेरिया के तीन मरीज मिले हैं। टाइफाइड के लक्षण वाले 20 मरीजों का भी उपचार शुरू करा दिया गया है। इस समय अस्पताल में बुखार, जुकाम, खांसी और त्वचा रोग से संबंधित मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed