{"_id":"6a9320a785b3c7c65100929f","slug":"wishing-for-happiness-and-prosperity-on-raksha-bandhan-sitapur-news-c-102-1-stp1002-162895-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रक्षाबंधन पर सुख-वैभव की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रक्षाबंधन पर सुख-वैभव की कामना
Sat, 29 Aug 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह व विश्वास की डोर बांधकर लंबी उम्र के साथ सुख-वैभव की कामना की। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार व दक्षिणा के साथ सुरक्षा का वचन दिया।
रक्षाबंधन पर शुक्रवार सुबह से ही राखी बंधवाने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक रौनक नजर आई।
बाजारों में भी गहमागहमी बनी रही। रक्षाबंधन पर्व का उल्लास शुक्रवार को जिले भर में देखने को मिला। सुबह से ही नए परिधानों में सज-धजकर बहनें तैयार हो गईं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र व तरक्की की कामना की।
रक्षाबंधन के इस त्योहार में भाई-बहनों में खासा उत्साह देखा गया। लहरपुर, महमूदाबाद, खैराबाद, महोली, कमलापुर, पिसावां आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाइयों ने बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर पर्व की परंपरा का निर्वहन किया।