फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Why did the soldier kill, the police is looking for the reason

सिपाही ने क्यों की हत्या, कारण तलाश रही पुलिस

Wed, 09 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Why did the soldier kill, the police is looking for the reason
सीतापुर। राजधानी लखनऊ में लोहिया अस्पताल के सामने सीतापुर में तैनात जिस सिपाही ने युवक की गोली मारकर हत्या की, वह मृतक के कैदी पिता की सुरक्षा में 25 मई से लगा हुआ था। जानकारी पर एसपी ने सीओ मिश्रिख और एसओ अटरिया को मौके के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस हत्या की वजह तलाश रही है।
विज्ञापन

एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि लेखनापुर गांव पहले मिश्रिख इलाके में आता था, लेकिन नैमिषारण्य थाना बनने के बाद अब ये गांव नैमिषारण्य इलाके में आ गया है। सीओ मिश्रिख एनपी सिंह ने बताया कि लेखनापुर गांव निवासी ध्रुव सिंह ने 1997 में हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया था। उसी मामले में मार्च 2021 में ध्रुव सिंह को उम्रकैद की सजा हुई थी।
विज्ञापन

सजा पाने के बाद से वह जेल में था। जेलर आरएस यादव ने बताया कि अप्रैल में सजायाफ्ता कैदी की तबीयत खराब हुई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसे कैंसर होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने कैदी को लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया था, लेकिन उस समय कोरोना का कहर तेज होने की वजह से केजीएमयू में भर्ती न कराकर उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कैदी धुव्र सिंह की सुरक्षा में पुलिस लाइंस से सिपाही आशीष मिश्रा को लगाया गया था। सिपाही 25 मई से कैदी की सुरक्षा में लोहिया अस्पताल में लगा हुआ था। कैदी की देखभाल के लिए उसका बेटा प्रवीण सिंह भी था, जहां पर बुधवार शाम को सिपाही आशीष मिश्रा ने गोली मारकर कैदी के बेटे प्रवीण सिंह की हत्या कर दी। हत्या क्यों और किस वजह से की गई है, पुलिस इसका पता कर रही है।
अवैध असलहे से की हत्या
पुलिस सूत्रों की माने तो सिपाही ने सरकारी रायफल का इस्तेमाल नहीं किया है। रायफल उसके पास ही थी, लेकिन सूत्रों का दावा है कि अवैध असलहे से वारदात को अंजाम दिया है। असलहा भी मृतक प्रवीण सिंह का बताया जा रहा है, लेकिन इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। अगर असलहा प्रवीण का था तो वह अस्पताल में पिता की देखभाल के दौरान क्यों रखता था, ये भी बड़ा सवाल है, लेकिन जिले की पुलिस अभी इस पर कुछ खुलकर नहीं बोल रही है।

2016 बैच का सिपाही है आशीष
हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी सिपाही आशीष 2016 बैच का है। एएसपी साउथ ने बताया कि सिपाही बदायूं जिले के बिनावर कस्बे का रहने वाला है। बताया कि सिपाही 2017 से ही संभवत: जिले में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed