फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   When the sun shone its eyes, the mercury jumped four degrees, and then the heat started tormenting.

Sitapur News: सूरज ने आंखें तरेरी तो चार डिग्री उछला पारा, फिर सताने लगी गर्मी

Thu, 07 May 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 07 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
When the sun shone its eyes, the mercury jumped four degrees, and then the heat started tormenting.
सीतापुर। गर्मी का सितम एक बार फिर बढ़ने लगा है। बुधवार की सुबह से तेज धूप निकली। इसके बाद सूरज दिन भर आंखें तरेरता रहा। अधिकतम तापमान चार डिग्री ऊपर चढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। घरों व दफ्तरों में उमस के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। मौसम विशेषज्ञों ने गर्मी का प्रकोप फिर लगातार बढ़ने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले दिनों बारिश और आंधी से मौसम में बदलाव आया था, जिससे लोगों को तपिश वाली गर्मी से काफी राहत मिली थी। लेकिन बुधवार को एक बार फिर धीरे-धीरे गर्मी अपना प्रकोप दिखाने लगी। सुबह से ही सूरज ने तल्ख तेवर अपना लिए। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती रही। दोपहर में भीषण गर्मी ने हर किसी को बेहाल कर दिया। गर्मी से बचने को लोग घरों से बाहर निकलने में कतराते रहे। घरों व दफ्तरों में उमस पसीने छुड़ाती रही।
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र ने बताया कि गर्मी का प्रकोप फिर बढ़ने लगा है। बुधवार को इसका असर दिखाई दिया। बाहर तपिश जबकि घरों व दफ्तरों के अंदर उमस ने बेहाल किया। मीनू ने बताया कि दोपहर के समय घर के अंदर गर्मी के मारे बुरा हाल हो गया। कूलर भी गर्मी से राहत दिलाने में नाकाम साबित हुआ। इसी तरह गर्मी बढ़ती रही तो एक-दो दिन में परेशानी और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार धूप तेज होने व हवा की गति धीमी रहने से मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिकतम पारे में चार डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री नीचे खिसका है। इस सप्ताह गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ने के असार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed