फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   When the DM expressed his displeasure, the XEN rushed to the resolution day.

Sitapur News: डीएम ने नाराजगी जताई तो भागते हुए समाधान दिवस में पहुंचे एक्सईएन

Sat, 01 Nov 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
When the DM expressed his displeasure, the XEN rushed to the resolution day.
​शिकायतें सुनते डीएम।
महोली। सर...गांव के मुख्य मार्ग पर बड़ा गड्ढा हो गया है। जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण जलभराव रहता है। पिपरझला से हाजीपुर मार्ग पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस वजह से आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पिपरझला निवासी शैलेंद्र मिश्रा ने डीएम को शिकायती पत्र देकर अपनी समस्या बताई। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने पहले बीडीओ को तलब किया। बीडीओ ने मामला लोक निर्माण विभाग से जुड़ा बताया। इस पर डीएम ने माइक से संबंधित अधिकारी को बुलाया। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता उपस्थित हुए।
विज्ञापन

पदनाम जानने के बाद डीएम ने नाराजगी जताते हुए एक्सईएन की गैरमौजूदगी का कारण जाना। कारण स्पष्ट न होने पर उन्होंने जेई को सभागार से बाहर का रास्ता दिखाते हुए कहा कि अगर एक्सईएन आधे घंटे में उपस्थित नहीं हुए तो ऐसी कार्रवाई करूंगा जिसकी उन्होंने कल्पना नहीं की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि तहसील दिवस में सभी विभागों के एचओडी मौजूद रहेंगे। विभागों के अधीनस्थ कर्मियों को न भेजें। डीएम के तेवर देखकर सभागार में सन्नाटा पसर गया। हालांकि कुछ देर में एक्सईन आए। डीएम ने उन्हें समस्या दूर करने के निर्देश दिए।

9:55 बजे ही पहुंच गए डीएम
जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर शनिवार सुबह 9:55 बजे ही महोली तहसील पहुंच गए। पूर्वी गेट से जैसे ही उनका वाहन तहसील परिसर में दाखिल हुआ, अधिकारी अलर्ट हो गए। गाड़ी से उतरकर वह सबसे पहले एसडीएम कोर्ट पहुंचे। वहां दस्तावेजों के रखरखाव को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीएम को चेतावनी देते हुए दस्तावेजों का रखरखाव दुरुस्त करने को कहा। इसके बाद डीएम ने नायब तहसीलदार कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट, रजिस्ट्रार कानूनगो दफ्तर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रथम तल पर पहुंचकर संग्रह अनुभाग और नजारत अनुभाग का भी जायजा लिया। करीब एक घंटे के निरीक्षण के बाद वह तहसील सभागार पहुंचे और फरियादियों की शिकायतें सुनीं।


पंजीकरण काउंटर से ही फरियादियों को लौटाया गया
शिकायत पंजीकरण काउंटर पर लगभग सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मियों का जमावड़ा रहा। डीएम की कार्यशैली से वाकिफ जिम्मेदार पंजीकरण कराने आए लोगों से शिकायती पत्र लेकर जल्द निस्तारण की बात कहकर चलता करते देखे गए, ताकि वह डीएम तक न पहुंच सकें। महसुनियागंज निवासी गुड्डू पंडित ने बताया कि वह अपनी पुत्री को मिलने वाली सरकारी सहायता धनराशि के लिए आए हैं। आठ माह से धनराशि नहीं आई है। वह प्रार्थना पत्र लेकर आए थे। वीडीओ एसके वर्मा ने जल्द धनराशि आने की बात कहकर पत्र अपनी जेब में रख लिया। उनके अनुरोध पर मीडियाकर्मियों ने हस्तक्षेप किया, इसके बाद वीडीओ ने प्रार्थना पत्र वापस लौटाया। यह तो बानगी भर हैं। तमाम फरियादियों को डीएम से नहीं मिलने दिया गया।
केस--1
साहब... विपक्षी को 20 फिट जमीन देने का दबाव बना रहे लेखपाल
महोली समाधान दिवस में हरदासपुर निवासी श्रीकृष्ण ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गाटा संख्या 23 उनकी जमीन है। पड़ाेसी करन ने अपनी जमीन गाटा संख्या 22 पर मकान बना रखा है। करन उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि लेखपाल द्वारा अपनी जमीन से विपक्षी को 20 फिट जमीन देने का दबाव बनाया जा रहा है।
केस--2
बैनामे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग
लहरपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम अदलिशपुर मजरा चिल्हिया निवासी शिवकुमार ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम पिडुरिया निवासी अनीता से 0.195 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी लेकिन गांव के ही कुछ लोग उस पर अवैध कब्जा किए हैं। शिवकुमार ने कब्जा हटवाने की मांग की है।
केस--3
लोहे का खंभा हटवाने की मांग
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी मुन्ना अली ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मकान के समीप से बिजली लाइन निकली है। मकान के पास लोहे का खंभा लगा है जिसमें करंट उतरता है। कभी भी दुर्घटना हो सकती है। मुन्ना अली ने लोहे का खंभा हटाकर सीमेंटेड खंभा मकान से दूर लगाने की मांग की है।
केस--4
पति ने धोखे से बेच दी जमीन, बैंक पत्नी को भेज रहा नोटिस

महमूदाबाद तहसील सभागार में एसडीएम बीके सिंह को शिकायती पत्र देते हुए हीरापुर गांव निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि उनका पति संजय कुमार शराबी है। उसने धोखे से चार बीघा जमीन बेच दी। उसे व दो बच्चों को घर से भगा दिया है। मेरे नाम इस जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड बना है। बैंक द्वारा बार-बार मुुझे नोटिस दिया जा रहा है। पीड़ित ने न्याय की मांग की है।

कानूनगो को लगाई फटकार
महमूदाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में देरी से पहुंंचने पर एसडीएम बीके सिंह ने कानूनगो अशोक कुमार को जमकर फटकार लगाई। यही नहीं एक शिकायत पर एसडीएम ने उनसे जवाब तलब किया लेकिन वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके और न जरूरी दस्तावेज ही पेश कर सके। काम में लापरवाही बरतने पर एसडीएम ने तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
75 शिकायतें आईं, 11 का निस्तारण
सिधौली। तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 75 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम राखी वर्मा, तहसीलदार मुकेश शर्मा, बीडीओ धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

62 मामलों में छह को मिली राहत
मिश्रिख। समाधान दिवस में लबुआपुरवा निवासी अजय मौर्य, सतीश, अंकित और कमलाकांत आदि ने बतायाकि सार्वजनिक रास्ते पर दबंगों ने नाली खोद दी है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। विरोध करने पर विपक्षी गाली-गलौज करते हैं। इस दौरान प्राप्त 62 प्रार्थना पत्रों में से छह का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed