फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   When everyone is doing their work properly then why are accidents happening: DM

जब सभी सही से कर रहे काम तो क्यों हो रहीं दुर्घटनाएं: डीएम

Fri, 07 Mar 2025 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Mar 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
When everyone is doing their work properly then why are accidents happening: DM
सीतापुर। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को इसको लेकर डीएम अभिषेक आनंद ने परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी जिम्मेदारों से इस बात की जानकारी ली कि अगर सही तरीके से सब काम कर रहे हैं तो दुर्घटनाओं में कमी क्यों नहीं आ रही है।
विज्ञापन

सीएम सड़क सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर हैं और उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने एआरटीओ और पुलिस को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि बिना परमिट वाले वाहनों को सड़कों पर बिल्कुल भी न चलने दिया जाए। विशेष अभियान चलाकर यातायात पुलिस को ट्रिपलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सड़कों की मरम्मत पर जताई नाराजगी
डीएम ने लोक निर्माण विभाग पर खासी नाराजगी जताई है। बैठक में खंड प्रथम, खंड चतुर्थ के एक्सईएन राघवेंद्र सिंह को निर्देश दिए गए कि सभी मुख्य और आंतरिक मार्गों को गड्ढामुक्त किया जाए। जिन सड़कों पर गड्ढे हैं, वहां तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने को कहा गया ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। जिले में 30 ब्लैक स्पाॅट पर स्थायी समाधान कराए जाने के अलावा, जरूरी स्थलों और मोड़ पर साइनेज बोर्ड, एरो संकेतक और दिशा सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed