फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   wheat crop brunt

Sitapur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग तीन एकड़ गेहूं जला

Mon, 07 Apr 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 07 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
wheat crop brunt
सेवता (सीतापुर)। रेउसा के भिठनाफर्र गांव में हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी से करीब तीन एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई। दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इस समय रेउसा-तंबौर मार्ग से भिठनाफर्र संपर्क मार्ग पर सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है। खरहरा गांव निवासी किसान सुनील सिंह ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तार ढीले हैं और काफी झुके हुए हैं। सड़क की मरम्मत के कारण गिट्टी से लदे डंपर को निकालने के लिए डंडे से तारों को ऊपर करते समय अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया।
विज्ञापन


अचानक निकली चिंगारी से राकेश सिंह का साढ़े चार बीघा गेहूं, मनोज का साढ़े तीन बीघा गेहूं, श्रीराम कश्यप व हीरा लाल कश्यप का सात बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। दमकल टीम ने ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक विद्युत तार इतने नीचे हैं कि हाथ उठाने पर कोई भी तार की चपेट में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल विकास कुमार ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed